24 August 2020 07:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सोमवार को भी कोरोना ठंडा नहीं पड़ा है। आज फिर शतक लगाते हुए कोरोना ने 115 लोगों को अब तक चपेट में ले लिया है। चिंता का विषय यह है कि बीछवाल क्षेत्र में कोरोना आग की तरह फ़ैल रहा है। 115 में 20 पॉजिटिव बीछवाल से हैं। मिलिट्री, एसबीआई बैंक से लेकर बीकाजी व श्रीराम की फैक्ट्री के आसपास भी कोरोना का कोप बरस रहा है। इसके अलावा दम्माणी चौक, आचार्य चौक, हमालों की बारी, महात्मा पिरोल, डागा सेठिया मोहल्ला, मोहता चौक, सिंगियों का चौक, उस्तां बारी, जीवन राम हर्ष की गली, सत्यनारायण मंदिर के पीछे, सुंथारों की बड़ी गुवाड़, किक्काणी व्यास चौक, शीतला गेट, मुरलीधर, भीमनगर, खटिकों की मस्जिद, जोशीवाड़ा, सिटी कोतवाली, लुहारों की बस्ती, वैद्य मघाराम कॉलोनी, डागा चौक, मुक्ता प्रसाद, कोलायत, पारीक चौक, पवनपुरी, रानीसर पुलिस लाइन, हनुमान हत्था, गोगागेट, जयनारायण व्यास कॉलोनी, गंगा सिंह कॉलेज, बंगला नगर, नोखा,बड़ा बाजार, पुष्करणा स्कूल, केसर देसर जाटान, लखौटिया चौक, व्यासों का चौक, गुसांईसर, के के कॉलोनी व गंगाशहर से हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM