10 April 2020 11:38 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देशभर में कोरोना फैलता जा रहा है। बीकानेर में इसकी गति थमी है मगर खतरा अभी टला नहीं है। लेकिन हालात ये है कि बीकानेरी इस खतरे को सीरियस ही नहीं ले रहे। जबकि राजस्थान में पिछले दो दिनों में कोरोना ने नये इलाकों को छू लिया है। आज सुबह दस बजे तक 26 नये मरीज़ आए, अब आंकड़ा 489 पहुंच गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन 26 में से 25 की कॉन्टेक्ट हिस्ट्री है। यानी वह घूमे फिरे हैं, दूसरों के संपर्क में आए हैं। यह सारी जानकारी आग की तरह फैलते हुए लोगों तक पहुंच भी रही है। मगर कोई असर नहीं हो रहा है। आज सुबह आठ बजे भी सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ाई गई। इस इलाके में पिछले चार दिनों से बड़ी संख्या में महिलाएं झुंड बनाकर बैठ जाती है। ये सभी बैंक आदि के काम से आती है। देखें वीडियो
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
28 January 2023 02:38 PM