12 September 2022 02:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाम की स्मार्ट सिटी बीकानेर में गंदगी का आलम पहले जैसा ही है। नगर निगम की सरकार बदलती है, अधिकारी बदलते हैं मगर शहर के बदतर हालात नहीं बदलते। विश्वकर्मा गेट के सामने स्थित विनोबा बस्ती में गंदगी ने लंबे समय से पैर पसार रखें हैं। जबकि इस बस्ती के निवासी निगम के माध्यम से शहर की सफाई का कार्य भी करते हैं। बस्ती वासियों का कहना है कि नगर निगम को कई बार आगाह कर दिया मगर हमारी तरफ कोई ध्यान ही नहीं दे रहा। यहां नालियां जाम रहती है। गली कीचड़ से भर जाती है। सूअरों का जमावड़ा रहता है।
परेशान बस्ती वासियों को आज मजबूरन रास्ता जाम करना पड़ा। चेतावनी दी गई है कि अगर नगर निगम ने सुध नहीं ली तो बड़े स्तर पर रास्ते जामकर विरोध जताया जाएगा।
बता दें कि विनोबा बस्ती ही नहीं शहर के अन्य हिस्सों में भी गंदगी ने जन जन को परेशान कर रखा है। दूसरी ओर नगर निगम आंतरिक विवादों में ही उलझा पड़ा है। निगम आयुक्त व महापौर के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा भी जनता को भुगतना पड़ रहा है। देखें स्मार्ट सिटी की हकीकत बयां करता यह वीडियो
RELATED ARTICLES
20 December 2024 11:20 PM