24 January 2023 10:42 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अर्हम् इंग्लिश एकेडमी अपने 25 वर्षों के सफर को अर्हम् वर्ष के रूप में मनाने जा रहा है। अर्हम् वर्ष के तहत पूरे वर्ष होने वाले कार्यक्रमों का आगाज 27 जनवरी को संतों की सन्निधि में होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध काली उपासक काली पुत्र कालीचरण महाराज सहित जैन संत लोकेश मुनि व रामेश्वरानंद जी महाराज 'दाताश्री' अपनी सन्निधि प्रदान करेंगे। वहीं मंत्री डॉ बीडी कल्ला, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी फारुख आफरीदी सहित शहर की विभिन्न नामचीन हस्तियां कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
संस्था सचिव सुरेंद्र डागा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए स्कूली बच्चे इस कड़ी ठंड में भी प्रैक्टिस कर रहे हैं। टीम अर्हम् वर्ष ने पूरा समय कार्यक्रम की सफलता हेतु नियोजित कर रखा है।
बता दें कि कालीचरण महाराज देश के प्रसिद्ध संत हैं। उनके करोड़ों की संख्या में फॉलोअर हैं। कालीचरण महाराज के आगमन की सूचना के साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने के आवेदन आने लगे हैं।
RELATED ARTICLES
16 October 2026 02:45 PM
28 February 2021 01:05 PM