21 August 2021 07:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रक्षाबंधन के त्योंहार पर खंडेलवाल मिष्ठान भंडार कुछ ख़ास गिफ्ट्स लेकर आया है। खंडेलवाल के ये विशेष गिफ्ट्स पैक भाई बहनों के इस त्योंहार में चार चांद लगा देंगे। भुट्टों के चौराहे स्थित खंडेलवाल मिष्ठान भंडार के भूतल में गिफ्ट मार्ट स्थापित किया गया है। यहां स्पेशल ड्राई फ्रूट्स गिफ्ट पैकिंग, चॉकलेट गिफ्ट पैकिंग, स्वीट्स गिफ्ट पैकिंग आदि धूम मचा रहे हैं। खंडेलवाल के निदेशक योगेश रावत ने बताया कि ये अपनी तरह का पहला गिफ्ट मार्ट है जहां मिठाइयों के अलावा ड्राई फ्रूट्स व चॉकलेट आदि भी कस्टमाइज़ करवाई जा सकती है। रावत ने बताया कि इस अवसर पर स्पेशल शुगर फ्री स्वीट्स, काजू कतली सहित देशी घी निर्मित विभिन्न मिठाईयां उपलब्ध रहेगी।
रावत ने बताया कि कोरोना काल के बाद आ रहे त्योंहारों पर खुशियों का नया अहसास देने के उद्देश्य से मिष्ठान भंडार को नया स्वरूप दिया गया है। इस नये स्वरूप में ग्राहकों को एक छत के नीचे ही सबकुछ उपलब्ध होगा।

RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
01 October 2020 03:50 PM