08 June 2026 10:21 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर का विवादित क्षेत्र माने जाने वाले मुक्ताप्रसाद नगर थाना इलाके में 24 घंटों में दूसरी वारदात हो गई है। अब रामपुरा इलाके में फायरिंग की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां 6 फायर हुए हैं।
यहां हुई फायरिंग में डेलाना, लूणकरणसर निवासी मुकेश गोदारा पुत्र रामचंद्र गोदारा के पैर पर फायर लगा है। हालांकि मुकेश के पैर पर गोली नहीं बल्कि छर्रा लगा हुआ है। वह खतरे से बाहर है। पीबीएम में उसका इलाज जारी है। वहीं फायरिंग से बोलेरो में छेद हो गया।
रामचन्द्र ने मीडिया को बताया है कि गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से संदीप नाम का युवक उनसे 20 लाख रूपए की रंगदारी वसूल चुका है। वह अब भी परेशान कर रहा है। रामचन्द्र के अनुसार उसने मुक्ताप्रसाद नगर थाने में पहले भी तीन बार शिकायत दी हुई है। पुलिस ने एक बार आरोपी का चालान भी किया। तीन दिन पहले भी बदमाशों ने रामचंद्र के लड़कों की गाड़ी का पीछा किया। उसके बाद भी पुलिस थाने में शिकायत की गई थी।
दूसरी ओर मुक्ताप्रसाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। ख़बर लिखे जाने तक सीओ सिटी अनुज डाल आदि मुक्ताप्रसाद थाने में ही थे।
RELATED ARTICLES
06 October 2020 07:37 PM