29 September 2025 12:01 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। संभवतया ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी मंत्री ने किसी फैक्ट्री पर पहुंचकर छापेमारी की हो, वह भी अपने विधानसभा क्षेत्र से बाहर किसी दूसरे जिले में। लेकिन राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने रविवार को बीकानेर की दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की।
पहली छापेमारी बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र के गंगापुरा में स्थित डीएपी खाद बनाने वाली एक फैक्ट्री में की गई। यहां नकली डीएपी खाद बनाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि यहां कोलायत की पीली मिट्टी, टायर के वेस्ट व तेल से नकली डीएपी खाद बनाई जा रही थी। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने यह फैक्ट्री सीज करवा दी। यहां 24 हजार कट्टे खाद मिली। यह फैक्ट्री गुजरात के दो व्यापारियों की बताई जा रही है। बीकानेर के किसी ताकतवर व्यक्ति की मिलीभगत होने की भी आशंका है। वहीं इस फैक्ट्री को मिट्टी सप्लाई करने वाला व्यापारी बीकानेर का ही है।
मीणा ने दूसरी कार्रवाई सांखला फांटा स्थित एक सिलिका सेंड की फैक्ट्री में की गई। यह फैक्ट्री की बीकानेर के किसी अमित कुमार नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है।
यहां सिलिका की आड़ में नकली डीएपी खाद बनाई जा रही थी। दोनों फैक्ट्रियों पर कार्रवाई जारी है। सोमवार को भी कार्रवाई चलेगी। मुकदमें भी दर्ज करवाए जाएंगे।
चौंकाने वाली बात यह है कि बीकानेर में इतने बड़े पैमाने पर नकली डीएपी खाद बनाई जा रही थी और स्थानीय अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
11 April 2024 09:07 PM