19 November 2021 11:36 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नागौर से आईं डेढ़ सौ स्कूली छात्राओं ने गंगाशहर स्थित आचार्य तुलसी शक्ति पीठ के दर्शन किए। नेहरू शारदा पीठ नागौर की छात्राएं अपने गुरू जनों के साथ बीकानेर भ्रमण को आईं थीं। इसी दौरान राष्ट्र संत आचार्य तुलसी के शक्ति पीठ पर आकर गुरूदेव तुलसी का स्मरण किया। छात्राओं ने नैतिकता का पाठ भी पढ़ा।

आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र डाकलिया के अनुसार कार्यक्रम में उपासक श्रेणी के प्राध्यापक निर्मल नौलखा ने सभी छात्राओं व विद्यालय के अध्यापकों को गुरूदेव तुलसी, अणुव्रत, नैतिकता, नशा मुक्ति व जीवन में सदाचार आदि विषयों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को इन गुणों को जीवन में उतारने की प्रेरणा भी दी। नौलखा ने गुरूदेव तुलसी के अंशदानों पर विस्तृत चर्चा भी की।


आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के महामंत्री हंसराज डागा ने छात्राओं व अध्यापकों का स्वागत अभिनन्दन किया। डागा ने संस्थान में चल रहे प्रकल्पों से भी सभी को अवगत करवाया। इस अवसर पर भैरूं दान सेठिया भी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
05 September 2020 08:05 PM