08 September 2020 08:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोविड प्रशासन की मानवीय भूल की वजह से आज एक पॉज़िटिव की मौत की ख़बर लग गई। ख़बर वायरल होने पर परिजनों से संपर्क हुआ, तब पता चला कि 71 वर्षीय श्रीचंद पुत्र मूलचंद कोविड अस्पताल में इलाज ले रहे हैं। उन्हें सितंबर को पीबीएम के आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया, जहां से उन्हें सीजनल वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं 7 सितंबर को उन्हें सारी यानी डी वार्ड में शिफ्ट किया गया और 8 सितंबर को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। कोविड में शिफ्ट करने की पर्ची कोविड विभाग ने गलती से डेथ वाली दो पर्चियों के साथ स्वास्थ्य विभाग को फॉरवर्ड कर दी। यही पर्ची गलत ख़बर की वजह बनीं। श्रीचंद सकुशल हैं तथा जल्द ही स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।
RELATED ARTICLES
05 February 2021 07:16 PM