21 July 2020 10:54 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर पुलिस पर चोरों को बचाने के आरोप लग रहे हैं। मामला मुक्ताप्रसाद नगर निवासी चंद्रभान पाहुजा के यहां चोरी से जुड़ा है। पाहुजा 23 जून को बीकानेर से बाहर गये थे, जो 25 को लौटे। इसी बीच चोरों ने पाहुजा के घर सेंधमारी की। कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे पाहुजा का आर्थिक ढ़ांचा इस चोरी के बाद हिल गया है। मामले में पुलिस की बड़ी खामी सामने आ रही है। पहली खामी यह रही कि जिस आईओ को जांच सौंपी गई, वह मामला दर्ज होने के तुरंत बाद छुट्टी पर चला गया, जो आठ दिन बाद लौटा। इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं जब कार्रवाई शुरू हो गई तो घटना के करीब अठारह दिन बाद केवल एक आरोपी को दबोचा और कुछ बरामदगी दिखाई। परिवादी का दावा है कि पुलिस को चोर बता दिए जाने के बाद भी जांच अधिकारी उन्हें बचा रहा है। परिवादी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में जो तीन युवक दिख रहे हैं, उसी हुलिये व हाव-भाव के युवक घटना से पांच दिन पहले उनके घर वस्त्र खरीदने आए थे। परिवादी ने पहले ही दिन पुलिस को आरोपियों के नाम तक बता दिए, लेकिन मामला एसपी तक जाने के बाद केवल एक आरोपी को दबोचा गया। कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे आमजन के साथ नयाशहर पुलिस की यह बेरुखी पूरी पुलिस की छवि धूमिल कर रही है। पुलिस द्वारा संदिग्धों से पूछताछ तक न करना पुलिस की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
21 November 2020 02:01 PM