12 March 2020 12:23 PM

मिनिमम बैलेंस का झंझट खत्म, जल्दी जानिए कैसे?
ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एसबीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत दे दी है। राहत मिनिमम एवरेज बैलेंस यानी एएमबी की अनिवार्यता को लेकर दी है। एसबीआई के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार बैंक मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब तक ग्राहकों को मेट्रो, सेमी अर्बन व ग्रामीण इलाकों के खाताधारकों को क्रमशः तीन हज़ार, दो हज़ार व एक हज़ार रूपए मिनिमम बैलेंस रखना होता था। ऐसा ना करने पर ग्राहकों को 5-15 रूपए के टैक्स के साथ पेनल्टी भुगतनी पड़ती थी। सभी तरह के सेविंग खातों में एसबीआई के पास 44 करोड़ ग्राहक हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM