04 July 2020 11:13 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कॉलेज की परीक्षाओं को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत ने बड़ा फैसला लिया है। उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने कहा है कि राज्य के समस्त महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं नहीं करवाने का निर्णय लिया गया है। वहीं इन विद्यार्थियों बिना परीक्षा ही प्रमोट किया जाएगा। हालांकि प्रमोट करने के साथ दिए जाने वाले अंकों पर निर्णय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर होगा। बता दें कि ये दिशा निर्देश अभी जारी नहीं हुए हैं। आगामी दिनों में ये जारी होने के संकेत हैं।
RELATED ARTICLES
09 December 2023 09:49 PM