18 July 2026 02:31 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में नशा तस्करी के गढ़ माने जाने वाले भुट्टों के बास से एक और तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मुस्तफा उर्फ भाई खान के रूप में हुई है।
सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि आरोपी के पास 13 ग्राम एमडीएम यानी एमडी मिली है। मुस्तफा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
उल्लेखनीय है कि एसपी मृदुल कच्छावा ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ चला रखा है। इसी के तहत एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के निर्देशन में सदर सीओ आईपीएस अनुष्ठा कालिया व थानाधिकारी सुरेंद्र पचार द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
बता दें कि बीकानेर सिटी में भुट्टों का बास, जंभेश्वर नगर, भाटों का बास आदि नशा तस्करी के गढ़ माने जाते हैं।
RELATED ARTICLES
21 December 2021 06:22 PM