17 November 2020 04:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम की मरीजों के प्रति जवाबदेही से जुड़ी शिकायतें खत्म ही नहीं हो रही है। अस्पताल के ई वार्ड से जुड़ी शिकायत सामने आई है। दरअसल, आज सुबह करीब सात बजे मूलसिंह नाम के मरीज़ को इमरजेंसी में लाया गया था। जहां उसे कैनुला आदि लगाकर दोपहर में ई वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। यहां दो घंटे से अधिक समय के बाद भी मरीज़ का कोई ट्रीटमेंट नहीं हुआ।
वहीं उसकी एम आर आई लिख दी गई। लेकिन जांच के लिए जांच केंद्र द्वारा मरीज़ को बेहोश करके लाने की बात कही जा रही है। लेकिन वार्ड में ना इंचार्ज है ना कोई अन्य जवाबदेह कर्मचारी, ऐसे में मरीज़ की जांच अटक गई है। मरीज़ परिजनों का कहना है कि वार्ड में कहा जा रहा है कि इंचार्ज क्वॉरन्टाइन हो रखे हैं, वहीं अन्य डॉक्टर शाम को आएंगे। ऐसे में मरीज़ के पास पीड़ा भोगने के अलावा कोई चारा ही नहीं है। हालांकि मरीज़ के परिजन अधीक्षक कार्यालय भी गये, लेकिन अधीक्षक कक्ष में नहीं मिले।
RELATED ARTICLES
24 December 2021 11:04 AM