26 July 2026 07:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में नशा तस्करों की कमर तोड़ने का अभियान लगातार जारी है। एसपी मृदुल कच्छावा के ऑपरेशन नीलकंठ के तहत सदर पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और कार्रवाई की है।
पुलिस ने एक नये नये एमडी तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फत्तीपुरा, भुट्टों का बास, बीकानेर निवासी 22 वर्षीय करीम बख्श उर्फ छोटू पुत्र अयूब अली के रूप में हुई है।
सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि आरोपी के पास 8.61 ग्राम एमडी मिली। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
अब तक की पूछताछ में पता चला है कि वह नया नया तस्कर है। ख़बर लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी। करीब ने एमडी किससे खरीदी, कितनी खरीदी व अब तक किसको बेची, इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ सदर शालिनी बजाज के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने की है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
19 July 2020 11:05 PM