21 September 2024 11:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग की वारदात हुई है। घटना भीनासर मुरली मनोहर मैदान, नखतबना मंदिर के पास की बताई जा रही है।
यहां मोहन कुम्हार नाम के युवक पर फायरिंग हुई है। उसकी छाती के पास गोली लगी है। घायल को ट्रोमा सेंटर ले जाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
आरोपी की पहचान हो गई है। आरोपी घायल का बुआ का लड़का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
RELATED ARTICLES
24 November 2023 07:11 PM