10 November 2024 11:29 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के लिए एक बार फिर गौरव का अवसर आया है। बीकानेर की बेटी विदेशी धरती पर आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। बीकानेर की सुहानी दीक्षित को नेपाल में शुरू हुई इंटरनेशनल लॉ से जुड़ी 21 दिवसीय सेमिनार में शामिल होने का अवसर मिला है। यहां वह इकोनोमिक, सोशल व डेवलपमेंट राइट्स पर विभिन्न देशों के कानून से रूबरू होगी।
आपको यह जानकर और भी अधिक गर्व होगा कि पूरे भारत से मात्र दो ही विधि विद्यार्थियों (लॉ स्टूडेंट्स) को यह अवसर मिला है। जिनमें बीकानेर की सुहानी दीक्षित व असम के सृजन शर्मा शामिल हैं।
सुहानी के पिता एडवोकेट विजय दीक्षित ने बताया कि यह सेमिनार काठमांडू स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित किया गया है। चयन का आधार ऑनलाइन एग्जाम रहा। सुहानी ने एग्जाम देकर यह उपलब्धि हासिल की है। यह लॉ कॉलेज नेपाल का सबसे बड़ा लॉ कॉलेज माना जाता है।
इस सेमिनार में करीब 20-25 देशों के 60 लॉ स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। वहीं अलग अलग देशों से फैकल्टी भी बुलाई गई है। इसमें 10 नवंबर से 30 नवंबर तक सभी विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय कानून जानेंगे।
बता दें कि सुहानी की इस उपलब्धि पर महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी ने भी सुहानी को प्रशंसा पत्र प्रदान किया है।
RELATED ARTICLES
10 September 2026 04:56 PM
31 December 2021 12:18 PM