01 August 2026 10:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हवस का राक्षस इंसान के अंदर से इंसानियत इस कदर खत्म कर देता है कि उसे अपनी हवस के सामने कोई रिश्ता नहीं दिखता। वह पत्नी हो या बहन या कोई भी महिला, वह सबको अपनी कामवासना की पूर्ति का साधन समझ बैठता है। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला बीकानेर से सामने आया है। सदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
ये है मामला: सरकारी महकमें में कार्यरत एक अस्थाई कर्मचारी ने अपने पति के खिलाफ भरण पोषण का केस लगाया था। इससे नाराज पति सरकारी महकमें में पहुंच गया। महिला से बदतमीज़ी करते हुए धमकियां दी। गार्ड ने आरोपी को पकड़कर सदर पुलिस के हवाले कर दिया।
पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया कि वह अपने पति के साथ कुछ ही माह रही थी। उससे उसको एक संतान भी हुई। पत्नी का आरोप है कि उसका पति साइको है। वह उसे दीवार के आगे निर्वस्त्र खड़ा करके फोटो वीडियो बनाता। उसके कार्यस्थल पर आकर उन्हीं फोटो वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई।
आरोप यह भी है कि आरोपी पति के फोन में अपनी बहन सहित अन्य महिलाओं के नग्न फोटो वीडियो है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के मोबाइल में पत्नी के निर्वस्त्र फोटो वीडियो भी मिले। वहीं स्नैपचैट से मंगवाए अलग अलग लड़कियों के कई सारे निर्वस्त्र व अश्लील फोटो वीडियो मिले। हालांकि पुलिस ने कहा कि इनमें आरोपी की बहन के फोटो वीडियो है या नहीं, यह जांच का विषय है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
RELATED ARTICLES
29 October 2023 12:10 AM