09 April 2020 03:46 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना इमरजेंसी में फंसी महिला से बीकानेर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि झारखंड के जमशेदपुर की महिला जोधपुर घूमने आई हुई थी, इसी दौरान लॉक डाउन हो गया और वह स्टेशन पर फंस गई। इसी बीच जोधपुर में संतोषी मां के दर्शन को गए मोमासर निवासी का परिवार इस महिला को मिल गया। महिला ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन जब कोई रास्ता नहीं बचा तो महिला ने मोमासर में शरण देने का आग्रह किया। इस पर मोमासर निवासी परिवार ने महिला के परिजनों से बात की और सहमति मिलने पर उसे अपने साथ मोमासर ले आए। जहां 25 मार्च को पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने उन सब को होम आइसोलेशन में रख दिया। एडवोकेट अनिल सोनी ने बताया कि बताया आरोपी का इस घर में रोज आना जाना है। 3 अप्रेल की दोपहर सभी लोग अपने कमरों में थे व पीड़िता आगे के कमरे में सो रही थी, तभी आरोपी अंदर घुस गया और दरवाजा बंद कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला का शोर शराबा सुन घर का मालिक आया और आरोपी अवतारी प्रजापत को धक्का देकर घर से बाहर निकाला। इसके बाद महिला ने आपबीती सुनाई तो पूर्व सरपंच को बुलाया गया। अब श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं महिला को नारी निकेतन भेजने की बात चल रही है।
RELATED ARTICLES
13 February 2026 02:44 PM
