08 March 2021 11:17 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के इंद्रा चौक निवासी के यहां मौका मिलते ही चोरों ने हाथ साफ कर दिए। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। इस रात पूनम चंद पारख के बंद मकान के ताले तोड़ चोरों ने एक संदूक चांदी का सामान गायब कर दिया। थाने में दिए परिवाद के अनुसार चांदी के दो थाल, एक जग, चार कुल्फी सेट, एक आरती की थाली, चार ग्लास,
चार कटोरी, एक मेवादान, दो चुरी सुपारी रखने के डिब्बे आदि चांदी के सामान सहित महावीर चौक व चोपड़ा बाड़ी की जमीनों के कागजात व 6 खरेमाल की साड़ियां चोरी हुई है।
इंद्रा चौक निवासी मनोज पारख ने बताया कि उनके ताऊ स्व पूनमचंद पारख का परिवार बीकानेर से बाहर रहता है। कुछ समय से उनके मकान में गणेश जाजड़ा रह रहे थे। शुक्रवार को गणेश जाजड़ा ने मकान खाली कर दिया। शनिवार शाम चार बजे उनका लड़का बचा हुआ सामान लेने आया। इस वक्त तक घर सही सलामत था। रविवार शाम चार बजे गणेश जाजड़ा का पुत्र फिर आया, वे लोग अंदर गये तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था।
मनोज पारख ने बताया कि उनके ताऊ का परिवार वर्षों से बाहर रहता है, उनका यहां कोई सामान नहीं है। हाल ही में जब मनोज ने अपना मकान बनाया था तब अपने घर का सामान वहां रखा था। जिस संदूक में से चांदी का सामान चोरी हुआ वह संदूक काठमांडू रहने वाली उनकी बहन की थी। वर्षों से संदूक यहीं रखी हुई है लेकिन उन्हेें संदूक में कीमती सामान होने की जानकारी नहीं थी। चोरी के बाद जब उन्होंने अपने बहनोई कमलचंद गोलछा से बात की तब पता चला कि संदूक में इतना सामान था। गंगाशहर थाने में लिखित शिकायत दी गई है।
थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरी प्रैस करने का प्रयास किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
18 February 2026 10:17 PM
