13 May 2022 11:39 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर।(रोशन बाफना की रिपोर्ट) देशनोक में हत्या का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। मृतक की पहचान चिकाणा, फलौदी निवासी नारायण राम के रूप में हुई है।
दरअसल, गुरूवार करीब डेढ़ बजे देशनोक थाना क्षेत्र के बरसिंहसर, नेयवेली के सामने बोलेरो एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। बोलेरो एक पेड़ से टकराई हुई मिली। नारायण आगे की सीट पर मृत मिला। पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे एक्सीडेंट ही माना।
सूत्रों के मुताबिक परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया तो जांच उस दिशा में शुरू की गई। थानाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को नामजद किया गया है। कुछ आरोपियों से पूछताछ भी चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि आरोपी बेहद शातिर हैं। हत्या को एक्सीडेंट की शक्ल देने का भी है।


RELATED ARTICLES
21 February 2026 09:12 PM
20 November 2020 09:36 PM
