09 July 2021 01:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर बिल्डिंग हादसा एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। बिल्डिंग ढ़हने से घायल हुए भीनासर निवासी चुन्नीलाल मेघवाल के पक्ष में आवाज उठने लगी है। आज चुन्नीलाल की माता जसोदा देवी ने समाज के लोगों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देकर 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मांग की। बताया जा रहा है कि हादसे में चुन्नीलाल की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। ऐसे में घर का सारा भार उसी पर था। मगर अब वह स्वयं ही मजदूरी करने में सक्षम नहीं रहा।
परिजनों ने दस लाख रूपए व सरकारी नौकरी की मांग की है। बता दें कि गंगाशहर पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग ढ़हने से भीनासर निवासी तीन जनों की मृत्यु हुई थी। वहीं पांच घायल हुए थे। मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रूपए मुख्यमंत्री सहायता कोष से दिया गया था। पांच-पांच लाख रूपए श्रम विभाग की तरफ से व सात-सात लाख रूपए ठेकेदार की तरफ से दिए गए थे। अब चुन्नीलाल के परिवार का कहना है कि उनको इतना पैसा दिया गया तो हमें इतना कम क्यूं मिला है।

RELATED ARTICLES
18 February 2026 10:17 PM
