27 January 2022 12:09 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दूसरे की संपत्ति पर नाजायज हक जताने वाले भूमाफियों से परेशान आमजन ने अब बीकानेर कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के समक्ष गुहार लगाई है। मामला जयपुर रोड़ स्थित सूर्य विहार कॉलोनी से जुड़ा है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से यहां पर कुछ भूमाफिया कब्जा करने की फिराक में हैं। ये भूमाफिया आए दिन अलग अलग व्यक्तियों को लाकर भूखंडों पर दावा करवाते हैं। आक्रोशित कॉलोनी निवासियों ने कलेक्टर से सीमांकन करवाकर समस्या से निजात दिलवाने की मांग की है।
कॉलोनियों वासियों ने डॉ मनीष भाटी, नरेंद्र सिंह स्याणी, भवानी सिंह भाटी व सुरेश विश्नोई के खिलाफ कलेक्टर को नामजद शिकायत दी है। बताया जा रहा है कि इसी मामले में एक मुकदमा जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में भी दर्ज करवाया गया था। मगर अब तक आमजन को राहत नहीं मिली है। ज्ञापन में दिए गए रिकॉर्ड के अनुसार यह कॉलोनी पुराने रिकॉर्ड के अनुसार खसरा नंबर 281 पर कटी है, जो कॉलोनाइजेशन में 331 व वर्तमान में 268 नंबर खसरा कहलाता है। 1992 में कटी इस कॉलोनी में लोग निवास कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि आमजन की यह समस्या गंभीर है। प्रशासन को इस पर जल्द ही संज्ञान लेना चाहिए। कॉलोनी वासियों ने सीमांकन की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर कितना गंभीर होकर एक्शन लेता है।

RELATED ARTICLES
18 February 2026 10:17 PM
