20 February 2021 11:52 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पत्रकार की पत्नी के साथ चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र की सर्वोदय बस्ती का है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे रेखा स्वामी पत्नी घनश्याम स्वामी घर से निकली थी। इसी दौरान पीछे मोटरसाइकिल सवार एक युवक आया। आगे जाकर वापिस घूमा और जाते जाते झपटा मारते हुए चेन उड़ा ले गया। चेन करीब 3-4 ग्राम की बताई जा रही है। इस दौरान कैमरा मेन घनश्याम महाजन गया हुआ था। जब वह लौटा तो नयाशहर पुलिस को इत्तिला दी गई। सब इंस्पेक्टर पिंकी गंगवाल ने बताया कि सूचना पर वें मौके पर पहुंची। एक घर में कैमरा लगा है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज धुंधले हैं। पिंकी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 382 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
29 February 2020 09:23 AM