25 January 2023 01:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सामान्य शिक्षा अधिकारियों से असमानता का दर्द झेल रहे प्रदेश के शारीरिक शिक्षकों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद होने लगी है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने मुख्य अशोक गहलोत को पत्र लिखकर शारीरिक शिक्षकों को समानता का सम्मान देने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश मंत्री प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि शारीरिक शिक्षकों के वेतनमान व पद में सामान्य शिक्षा अधिकारियों से भिन्नता है। ऐसे में शारीरिक शिक्षक असहज महसूस करते हैं।
राठौड़ ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष केसर सिंह चांपावत के नेतृत्व में महासंघ ने सरकार से शारीरिक शिक्षकों के हित में कई मांगें की है। मांग है कि शारीरिक शिक्षा कैडर से संबंधित अधिकारी वर्ग के नवीन पद सामान्य शिक्षा अधिकारी वर्ग के समान सृजित किए जाएं। वेतनमान व अधिकारों में समानता से दोनों वर्गों के अधिकारियों के बीच सामंजस्य अच्छा होगा। शारीरिक शिक्षा अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा, जिससे वह खेल के क्षेत्र में और अच्छा काम कर पाएंगे। देखें मांग पत्र

RELATED ARTICLES
22 July 2026 09:32 AM
07 December 2020 08:35 PM
