20 March 2022 08:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है। घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। मृतक का नाम जगदीश उर्फ जगिया नायक बताया जा रहा है।
नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार शनिवार को चौखूंटी पर सिगरेट को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की। इसी मारपीट में जगदीश गंभीर घायल हुआ। उसे पीबीएम ले जाया गया, जहां से जयपुर रैफर कर दिया गया। शाम को उसने जयपुर के एस एम एस अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले की जांच आरपीएस अरविंद विश्नोई कर रहे हैं। चारण के अनुसार चारों नामजद आरोपियों को राउंड अप कर लिया गया है। बता दें कि मुकदमा साजिद, साहिल, जावेद व साजिद गौरी के खिलाफ दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा रहा है। वारदात के कारणों की भी जांच की जा रही है।
RELATED ARTICLES
25 May 2020 03:02 PM
