18 September 2024 04:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर की चौधरी कॉलोनी से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के पूनिया चौक के एक खाली प्लॉट में मानव भ्रूण मिला है। गंगाशहर थाने के सब इंस्पेक्टर नगेंद्र सिंह के अनुसार बीती रात 8-9 बजे भ्रूण होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण बरामद किया। बुधवार दोपहर को पोस्टमार्टम करवाकर भ्रूण का निस्तारण करवा दिया गया। वहीं अज्ञात के खिलाफ भ्रूण हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
नगेन्द्र सिंह के अनुसार पूनिया चौक में विजयपाल विश्नोई का एक खाली प्लॉट है। इसमें चारदीवारी नहीं है। आमजन इस जगह पर कचरा फेंकते हैं। उसी कचरे में भ्रूण मिला।
बता दें कि भ्रूण किसने फेंका यह पता नहीं चला है। आशंका है कि किसी ने कचरे के साथ भ्रूण फेंका हो। अगर किसी ने भ्रूण फेंकने वाले को देखा भी होगा तो शक नहीं होगा।
भ्रूण कन्या का था या बालक का यह मेडिकल रिपोर्ट आने पर पता चलेगा। उल्लेखनीय है कि अक्सर भ्रूण हत्या के कारण आम होते हैं। भ्रूण परीक्षण से गर्भ में कन्या होने की जानकारी मिलने पर भ्रूण हत्या की जाती है अथवा अवैध संबंधों से गर्भ ठहरने पर भ्रूण हत्या की जाती है। हालांकि भ्रूण हत्या के मुकदमों का नतीजा अदम पता एफआर के रूप में ही पेश किया जाता है। ऐसे मामलों में आरोपी तक पुलिस पहुंच ही नहीं पाती। इसी वजह से भ्रूण हत्या जैसे मामले आए दिन सामने आते हैं।
RELATED ARTICLES
24 February 2026 10:15 AM
13 June 2020 12:19 PM
