09 September 2021 11:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आत्महत्या के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अचानक बढ़े इन मामलों से शहर में चिंता का माहौल है। गुरुवार को बीकानेर नगरीय क्षेत्र में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। सुबह जेएनवीसी पुलिस को शिवबाड़ी स्थित रेगरों के मोहल्ले में आत्महत्या की सूचना मिली। यहां 45 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र स्व लक्ष्मी नारायण ने रसोई में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के पुत्र ने रिपोर्ट दी है कि बीती रात उसकी माता पीबीएम में थी। वह तथा उसकी बहन घर में सोए थे। सुबह सात बजे उठकर रसोई में गए तो पिता फांसी के फंदे से झूल रहे थे। पुत्र ने पिता को शराबी व तनावग्रस्त बताया है।
दूसरी व तीसरी घटना करीब करीब एक ही समय दोपहर 2 बजे के आसपास हुई। गुरुवार दोपहर रामपुरा बस्ती 11 नंबर गली निवासी 35 वर्षीय मूलचंद नाई ने फांसी लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। नयाशहर थाने के एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि घटना के वक्त युवक के अलावा उसकी माता ही घर पर थी। वह घर आया और कमरे में चला गया। कुछ देर बाद देखा तो वह फांसी झूलता मिला। शोर शराबा मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हुए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक सैलून का काम करता था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
तीसरी घटना इसी समय गंगाशहर नई लाइन में हुई। जहां 21 वर्षीय श्वेता पुत्री हड़मान नाई ने छत के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उसकी माता ही घर पर थी। वह काम से लौटी और कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
पुलिस ने तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामलों जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
02 September 2020 08:03 PM
