14 June 2025 05:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में नवजात बच्ची का शव मिलने की ख़बर है। मामला सुजानदेसर रामदेव जी मंदिर से श्रीरामसर की तरफ जाने वाले रास्ते का है। जहां शनिवार को नाले में एक नवजात का शव दिखा। पुलिस को भ्रूण होने की सूचना मिली। हालांकि यह भ्रूण नहीं लगता, बल्कि परिपक्व नवजात अवस्था लगती है।
चिकित्सकों ने इसे कन्या बताया है। आसपास के लोगों ने कहा कि रात एक बजे तक वो लोग घटनास्थल के पास ही थे, मगर किसी को नवजात बच्ची को नाले में फेंकते नहीं देखा। संभवतया देर रात 1 बजे बाद किसी ने नवजात का शव नाले में फेंका है।
मामला कन्या हत्या/कन्या भ्रूण हत्या का है या मृत पैदा हुई नवजात बच्ची को नाले में फेंका गया, यह अभी पता नहीं चला है। बताया जा रहा कि इस बच्ची के सिर के पीछे का हिस्सा टूटा हुआ महसूस हुआ। मृत बच्ची की पहचान नहीं हुई है।
मामला कन्या हत्या का भी हो सकता है। हालांकि पोस्टमार्टम से स्थिति साफ हो जाएगी। नवजात कन्या को नाले में फेंकने वाला कौन है, यह पुलिस जांच से पता चलेगा। मामला अवैध या अनचाही संतान का भी हो सकता है। सवाल यह है कि अगर पैदा हुई कन्या अवैध या अनचाही संतान नहीं होती तो क्या कोई इस तरह अपनी संतान को नाले में फेंक सकता था??? इस घटना ने एक बार इंसानियत के भाव को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
RELATED ARTICLES
21 February 2026 09:12 PM
28 April 2020 10:28 PM
