27 September 2020 08:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम के कैंसर अस्पताल में 18 दिन से भर्ती कैंसर पीड़ित के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया है। मामले में कैंसर अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक 18 दिन पहले 50 वर्षीय व्यक्ति को कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित को चार दिन वार्ड में रखा गया, उसके के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। वहीं चार दिन पहले आईसीयू का एक स्टाफ पॉजिटिव पाया गया था।
जिसके बाद आईसीयू के छ: कैंसर पीड़ितों को अलग अलग जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन इनकी कोविड जांच नहीं करवाई गई। अब जब कोविड जांच करवाई तो कैंसर पीड़ित पॉजिटिव निकला। अस्पताल की लापरवाही से कोरोना के फैलाव की आशंकाएं अधिक हुई है। बताया जा रहा है कि इस कोरोना पॉजिटिव कैंसर पीड़ित की हर रोज ब्लड सहित कई जांचें होती है क्योंकि इसे ब्लड कैंसर सहित हड्डियों में भी समस्या है। अस्पताल की लापरवाही से अन्य मरीजों में भी कोरोना संक्रमण की आशंका है। वहीं अगर आईसीयू स्टाफ के पॉजिटिव आते ही इन मरीजों की जांच करवाई जाती तो ये खतरा टल जाता। लेकिन जांच करवाना तो दूर इनको अलग अलग जगह शिफ्ट कर दिया गया।
RELATED ARTICLES
04 February 2026 04:59 PM
28 December 2022 04:08 PM
