28 April 2021 10:01 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम व राजकीय जिला चिकित्सालयों में ऑक्सीजन, औषधियां व अन्य चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को सुचारू रखने हेतु प्रभारी बदल दिया गया है। अब नगर निगम कमीश्नर ए एच गौरी को प्रभारी लगाया गया है। वहीं प्रशिक्षु आईएएस सिद्धार्थ पलनिचामि को सह प्रभारी लगाया गया है। ये अधिकारी पीबीएम अधीक्षक व संबंधित चिकित्सकों/कार्मिकों से समन्वय रखते हुए पुख्ता व्यावस्था करेंगे।
कलेक्टर नमित मेहता ने इस संबंध का एक आदेश जारी कर दिया है। अब तक एचसीएम रीपा के अतिरिक्त निदेशक गोपालराम बिरदा प्रभारी अधिकारी थे।
वहीं प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति हेतु सीईओ जिला परिषद ओमप्रकाश को प्रभारी व जेडी डॉ देवेंद्र चौधरी को सहप्रभारी बनाया हुआ है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
08 December 2020 07:32 PM