02 December 2020 11:32 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कला, संस्कृति व साहित्य के क्षेत्र में काम कर रहे काव्य कॉर्नर फाउंडेशन की राजस्थान इकाई का प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीकानेर के श्याम निर्मोही को नियुक्त किया गया है। फाउंडेशन की संस्थापिका व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पूजा सिंह गंगानिया ने बताया कि कवि -साहित्यकार श्याम निर्मोही के इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें यह नियुक्ति दी गई है। डॉ पूजा ने निर्मोही पर विश्वास जताते हुए कहा कि वे फाउंडेशन के प्रचार प्रसार के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे। निर्मोही की नियुक्ति के साथ ही साहित्य जगत ने उन्हें बधाईयां दी। फाउंडेशन के प्रांतीय अध्यक्ष गीतकार प्रवेंद्र पंडित, कवयित्री मोनिका गौड़, कुमार गुलशन, नम्रता शर्मा, किरण बाला किरण, रामचंद्र आचार्य, दिलीप वर्मा, रमाकांत सोनी, सागर सिद्दीकी आदि ने निर्मोही की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
05 September 2020 07:11 PM