11 October 2026 03:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लूणकरणसर निवासी युवक की बीकानेर के देवीकुंड सागर में डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान उंचायड़ा, लूणकरणसर निवासी 17 वर्षीय रामनिवास पुत्र मामराज ब्राह्मण के रूप में हुई है।घटना रविवार सुबह 10:30 बजे की बताई जा रही है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार देवी कुंड सागर में युवक के डूबने की सूचना मिली थी।
जिस पर मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। शव निकालकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह एक हादसा था। युवक कमल का फूल लाने तालाब में उतरा था, लेकिन वहीं डूब गया।
बता दें कि रविवार को नवरात्र घटस्थापना हुई है। बताया जा रहा है कि रामनिवास पूजा-पाठ यानी पंडिताई का काम सीख रहा था। नवरात्रि की पूजा हेतु ही बीकानेर आया था। उल्लेखनीय है कि गोवर्धन मौसूण नाम के युवक ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
13 September 2020 02:34 PM