20 July 2025 10:38 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो किलो अफीम सहित एक तस्कर को धर दबोचा है। कार्रवाई एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन में डीएसटी व नापासर पुलिस ने मिलकर की है। आरोपी की पहचान जसरासर निवासी शंकर लाल जाट के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अफीम सप्लायर है। वह चितौड़ से अफीम लाता है तथा हरियाणा में इसकी सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी को नापासर रेल्वे स्टेशन के आगे से पकड़ा। आरोपी इस बार भी अफीम चितौड़ से लाया था। वह नापासर से हरियाणा की ट्रेन में बैठने वाला था, इससे पहले ही डीएसटी के इनपुट पर डीएसटी व नापासर थानाधिकारी लक्ष्मण जांगिड़ ने आरोपी को धर दबोचा।
एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन व एएसपी सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन में हुई इस कार्रवाई को अंजाम देने में एएसआई दीपक यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से मुकदमें दर्ज हैं।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
30 October 2020 12:11 PM