29 July 2021 02:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र से फरार स्वर्ण आभूषण के कारीगर राजा बंगाल को कोतवाली पुलिस ने यूपी बॉर्डर पर दबोच लिया है। ख़बर लगते ही कोतवाली थाने में स्वर्णकार पहुंचने शुरू हो गए। थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि राजा सोने की घड़ाई का काम करता है। रिपोर्ट मिली थी कि वह सोना लेकर भाग गया है। जिस पर एएसआई राकेश कुमार मय टीम को उसकी तलाश में भेजा गया। आज वह यूपी बॉर्डर पर हत्थे चढ़ गया। चार-पांच लोगों का कहना है कि राजा उनका सोना लेकर भागा है। परिवादियों के अनुसार वह सभी का 60-70 ग्राम सोना लेकर भागा है। आरोपी के बीकानेर पहुंचने पर पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच चल रही है।
RELATED ARTICLES
28 January 2022 04:27 PM