27 October 2022 11:20 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतका का नाम प्रेम देवी बाजीगर पत्नी स्व चेतन बताया जा रहा है।
सीआई महेंद्र दत्त शर्मा के अनुसार घटना पूगल रोड़ पुलिया के पास की है। यहां एक आरोपी ने महिला पर लोडर चढ़ा दिया। मामले में एक आरोपी कैलाश नायक को राउंड अप कर लिया गया है। मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। दोनों पक्ष पुलिया के दोनों ओर रहते हैं। पहले भी दोनों पक्षों में मामूली विवाद होने की बात सामने आ रही है। आशंका है कि इसी रंजिश के चलते हत्या की गई है। लोडर का चालक कैलाश बताया जा रहा है। हालांकि मृतका के परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों ने महिला की चेन छीनने का प्रयास किया था। वह भागी तो उसपर लोडर चढ़ा दिया। रिपोर्ट में कैलाश नायक, डूंगर नायक, दानाराम नायक व मोती को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीआई महेंद्र दत्त के अनुसार मामला इरादतन हत्या का लग रहा है।
RELATED ARTICLES
23 September 2026 11:43 PM
12 October 2022 04:05 PM