22 January 2021 10:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की कालू थाना पुलिस ने चोर ऑफ मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 40 वर्षीय कोमलसिंह पुत्र जगबहादुरसिंह अहोरिया निवासी मिर्जापुर उत्तरप्रदेश चार साल से वांटेड था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में बसों व ट्रेनों में ब्रीफकेस एवं बैग में से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी के मामले दर्ज है। आरोपी कालू थाने का स्थाई वारंटी था।
उल्लेखनीय है कि एसपी प्रीति चंद्रा ने 12 जनवरी से 31 जनवरी तक वांटेड अपराधियों को पकड़ने का अभियान चला रखा है। एसपी के आदेशों की पालना में पूरी जिला पुलिस लगी हुई है। इसी के तहत गठित स्पेशल टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। कालू थानाधिकारी जयकुमार उनि के निर्देशन में गठित टीम में हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल बालूराम व कांस्टेबल श्रवण दास शामिल थे।

RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
08 January 2022 03:43 PM