24 February 2024 09:18 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में हुए गैंग रेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तेजपुरा, बज्जू निवासी 22 वर्षीय रेवंतराम पुत्र टीकू राम जाट के रूप में हुई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना 20 फरवरी की बताई जा रही है। नाबालिग पीड़िता स्कूल से छुट्टी होने पर घर जा रही थी। तभी बोलेरो में सवार होकर आए तीन युवकों ने उसे उठा लिया। उसे नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में उसे सुनसान जगह पर झाड़ियों के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने शाम को उसे गांव के चौराहे पर छोड़ दिया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 21 फरवरी को उसने पुलिस को दिए पर्चा बयान में आपबीती बताई। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली थानाधिकारी सुमन शेखावत मय टीम में एएसआई रामस्वरूप, कांस्टेबल कैलाश, दिनेश, ललित, सचिन व सुरेश शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
28 May 2020 04:22 PM