21 April 2021 03:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गोपेश्वर बस्ती निवासी 20 वर्षीय तरुण सेवग पुत्र राजेंद्र कुमार सेवग के रूप में हुई है। रात साढ़े बारह तरुण का शव सुजानदेसर स्थित काली माता मंदिर के पास पेड़ से लटके फंदे में झूलता मिला था।
थानाधिकारी राणीदान चारण के अनुसार बीती रात सात बजे युवक घर से मोटरसाइकिल लेकर निकल गया था। उसके पिता साढ़े नौ बजे थाने में मदद मांगने आए। पुलिस ने तलाश शुरू की। लेकिन युवक साढ़े बारह बजे मृत अवस्था में मिला।
अनुमान है कि किसी बात को लेकर युवक आवेश में घर से निकला होगा। अभी घटना के पीछे कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है।
RELATED ARTICLES
31 May 2020 10:02 PM