18 April 2021 11:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आखिर लॉक डाउन के विकल्प के रूप में राजस्थान सरकार ने जन अनुशासन पखवाड़ा घोषित कर दिया है। 19 अप्रेल प्रातः पांच बजे से 3 मई प्रातः पांच बजे तक यह पखवाड़ा चलेगा। लॉक डाउन के इस रूप में कार्यस्थल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान व बाजार बंद रहेंगे। लेकिन काफी हद तक छूटें भी शामिल हैं। इस बार लॉक डाउन के इस नये रूप में समस्त उद्योग व निर्माण संबंधी इकाईयों में कार्य करने की अनुमति दी गई है, ऐसे में मजदूरों का पलायन रोका जा सकेगा। वहीं किराना, फल-सब्जी, दूध, डेयरी की रिटेल व होलसेल दुकानें अनुमत रहेंगी। इस बार प्रोसेस्ड फूड, मिठाई की दुकानों व रेस्टोरेंट्स को रात आठ बजे तक होम डिलीवरी हेतु कार्य करने की अनुमति दी गई है। अधिकतर छूटें वही हैं जो वीकेंड लॉक डाउन में थी। देखें तीन पेज का पूरा आदेश



RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM