25 May 2026 04:50 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। निर्दोषों को दोषी और दोषियों को निर्दोष बनाने के नाम पर चल रहे भ्रष्टाचार पर एसीबी बीकानेर ने बड़ा प्रहार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बीकानेर ईकाई ने श्रीगंगानगर के नई मंडी घड़साना थाने में ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया है। एएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में एसीबी टीम ने सब इस थाने में तैनात इंस्पेक्टर रामेश्वर लाल विश्नोई को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा है।
विनोद कुमार ने बताया कि रामेश्वरलाल ने एक मुकदमें में आरोपी को निर्दोष साबित कर एफआर लगाने के बदले 50 हजार रूपए की घूस मांगी। इस पर उसने एसीबी को शिकायत की। एसीबी ने सत्यापन करवाया।
आरोपी सब इंस्पेक्टर 20 हजार में काम करने पर सहमत हो गया।
सोमवार को परिवादी से 20 हजार की रिश्वत लेते ही एसीबी ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। अब आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
जांच एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के सुपरविजन में की जाएगी।
RELATED ARTICLES
24 October 2020 11:19 PM