04 April 2020 06:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र की गुलजार बस्ती 20 वर्षीय युवक की मौत शक के दायरे में आ गई है। बीकानेर में पिछले दो दिनों में कोरोना पॉजिटिव निकलने व एक मौत ने इस मौत को संदिग्ध बना दिया है। बीती रात इस युवक ने पीबीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसके बाद इसका शव मोर्चरी में रखवाते हुए सैंपल लिए गए हैं। सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि युवक को दो दिन से बुखार व सरदर्द की शिकायत थी, जिसके बाद पीबीएम में भर्ती किया गया था। चिन्हित क्षेत्र कोरोना को लेकर संदिग्ध बन चुके हैं, इस वजह से भी इस मौत को संदिग्ध माना गया है। बताया जा रहा है कि एहतियातन मृतक के सैंपल लिए गए, ताकि कोई भी रिस्क न रहे।
RELATED ARTICLES
07 August 2020 09:35 PM