05 April 2023 03:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आज शाम होने जा रहे खादी ग्लैमर शो का अंतिम अभ्यास रविन्द्र रंगमंच में संपन्न हो चुका है। आयोजकों की टीम युद्धस्तर पर शो को अंतिम अंजाम देने की तैयारियों में जुटी है। शो के सभी एंट्री पास खत्म हो चुके हैं। भारी डिमांड को देखते हुए आयोजकों ने बिना पास के भी एंट्री अनुमत की है। कार्यक्रम के समन्वयक ज्योति प्रकाश रंगा ने बताया कि खादी ग्लैमर शो का एकमात्र उद्देश्य खादी का संरक्षण व संवर्द्धन है। खादी का उत्थान हम सबकी जिम्मेदारी है। रंगा ने अपील की है कि सभी इस शो में भागीदार बनें। शो आज शाम 6 बजे शुरू होगा। सभी को अपना कुछ समय इस शो को देखने के लिए निकालना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि खादी ग्लैमर शो के ब्रांड एंबेसडर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन हैं। वहीं मिस मूमल 2023 गरिमा विजय, मिसेज राजस्थान पूनम गिडवानी व मॉडल अनु शुक्ला इस शो की स्टार प्रमोटर हैं। आज शाम होने वाले शो में गरिमा, पूनम व अनु भी खादी के परिधानों में कैटवॉक करेंगी। देखें रिहर्सल के वीडियो
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
20 December 2020 01:01 PM