23 June 2021 12:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला बज्जू थाना क्षेत्र के जी डब्ल्यूएम धिगाणिया डेर गज्जेवाला का है। नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह सात बजे उसकी पुत्री खेत में थी। इसी दौरान रामनारायण पुत्र रूपराम जाट ने उसकी नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया। थाने के एच एम मैनपाल ने बताया कि रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(एन) व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की थानाधिकारी नरेश निर्वाण कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM