29 September 2021 09:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाल पुलिस ने दो तस्करों को कार व डोडा पोस्त सहित दबोचा है। आरोपियों की पहचान भाववाला अमरकोट अबोहर निवासी 42 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह जटसिख व भाववाला अमरकोट अबोहर निवासी 24 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र चरणसिंह रायसिख के रूप में हुई है। थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण के अनुसार नाकाबंदी के दौरान फलौदी की तरफ से आई होंडा सिटी कार की तलाशी ली। तलाशी में 30 किलो डोडा पोस्त मिला। दोनों आरोपी अबोहर पंजाब के हैं। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि फलौदी में किसी पिकअप चालक ने यह माल दिया था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। संभावना है कि आरोपी फलौदी की तरफ से डोडा पोस्त लाए तथा पंजाब में सप्लाई करने वाले थे।
RELATED ARTICLES
04 October 2020 08:09 PM