23 December 2021 11:56 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में एक बार फिर कोरोना पांव पसारने की ओर लग रहा है। बुधवार के दो पॉजिटिव के बाद अब चार और पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा के अनुसार आज आई रिपोर्ट में मूंधड़ा चौक से दो, नापासर से एक व नोखा से एक पॉजिटिव मिला है। मूंधड़ा चौक में दो महिलाएं पॉजिटिव मिली हैं। ये बुधवार को पॉजिटिव मिले मरीजों के परिवार से हैं। वहीं नापासर का युवक व नोखा का वृद्ध पॉजिटिव है।
जिस तरह से कोरोना पूरे के पूरे परिवार को ही संक्रमित कर रहा है, उससे इसके तीव्र संक्रामक होने के प्रमाण मिल रहे हैं। पूर्व में भी इसी तरह पूरे परिवार इसकी चपेट में आए थे। विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीन ही कोरोना की रौद्रता से बचाव कर रही है। इसी वजह से फैलने के बावजूद यह अधिक असर नहीं कर पा रहा है। ऐसे में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता से इसे और कमजोर किया जा सकता है।
बता दें कि बीकानेर में अब तक नये वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले नहीं आए हैं। स्वास्थ्य विभाग निरंतर ओमिक्रोन की जांच हेतु सैंपल भेज रहा है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
22 October 2021 09:31 PM