26 December 2021 02:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर के कान्हा ज्वैलर्स में हाथ साफ करने वाले चोरों को गंगाशहर पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपियों की पहचान सदाकत व मोहम्मद मोजजम के रूप में हुई है। आरोपी एक ठेकेदार कंपनी में कर्मचारी थे। इसी दौरान गंगाशहर की चौधरी कॉलोनी स्थित कान्हा ज्वैलर्स की दो दिनों तक रैकी की। इसके बाद रात एक बजे दुकान के ताले तोड़कर करीब चार लाख रूपए के गहने चुरा लिए।
बता दें कि गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण के नेतृत्व में उनि राकेश स्वामी मय टीम ने दोनों चोरों को दिल्ली से दबोचा। विशेष बात यह रही कि चोर कहीं भाग ना जाए, इसलिए पुलिस टीम फ्लाइट से दिल्ली पहुंची थी।
RELATED ARTICLES
13 October 2022 02:04 PM