16 April 2020 09:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। प्रतिबंध के बावजूद पतंग-मांझा बेच रहे दुकानदार को कोटगेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोटगेट थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि उनि भजनलाल मय जाब्ते ने दौराने गश्त यह कार्रवाई की। धोबी पवनपुरी निवासी परमानंद सिन्धी धोबीतलाई स्थित किराये के मकान में रह रहा है। जहां मकान के आगे वह दुकानदारी चला रहा था। कलेक्टर के आदेशानुसार वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने के खतरे के मद्देनजर पतंग बेचने व उड़ाने पर प्रतिबंध है। आरोपी पर धारा 188, 269, 270 व 2/3 महामारी अधिनियम 1987 के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
06 April 2020 11:18 PM