10 October 2022 11:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नोखा रोड स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित बीकानेर में प्रथम अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रांड मास्टर्स प्रतियोगिता का समापन समारोह पूर्वक किया गया। राजस्थान शतरंग संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि दसवें राउण्ड की समाप्ति के बाद ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता चैम्पियन घोषित हुए। गुप्ता को तीन लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया। अभिजीत गुप्ता और रूस के बोरिस के मध्य परिणाम ड्रॉ रहा। प्रतियोगिता निदेशक एसएल हर्ष ने बताया कि मंगोलिया के बचूलिन और ईरान के तहबाज अर्श के मध्य भी खेल ड्रॉ रहा। ईरान के तहबाज अर्श को दो लाख रुपए का पुरस्कार मिला तथा दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता प्रबंधक पवन महनोत ने बताया कि तीसरे स्थान पर रूस के बोरिस रहे जिन्हें डेढ़ लाख का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में बी कैटेगरी के समापन पर 10 लाख के तथा ए कैटेगरी प्रतियोगिता में 20 लाख रुपए के पुरस्कार अर्थात् कुल 30 लाख रुपए के पुरस्कार प्रतिभागियों को बांटे गए। देशी व विदेशी सभी खिलाडिय़ों ने राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर रांका के नेतृत्व में की गई व्यवस्थाओं तथा मान-मनोव्वल की सराहना की। प्रतियोगिता सहप्रबंधक रमेश भाटी ने बताया कि समापन समारोह की अध्यक्ष करते हुए संजय कपूर ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ता है साथ ही देश के खिलाडिय़ों की प्रतिभाएं भी उभर कर आती हैं। 15 देशों से आए 300 से अधिक खिलाडिय़ों द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता पूरे राजस्थान की एक बड़ी उपलब्धि है।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 10:27 PM
07 December 2021 11:37 PM