22 April 2021 06:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गुरूवार की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी आ गई है। इसके साथ ही लगातार तीसरे दिन बीकानेर में बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। अभी आई रिपोर्ट में करीब 274 पॉजिटिव आए हैं। वहीं सुबह की रिपोर्ट में 452 पॉजिटिव थे। गुरूवार का कुल आंकड़ा करीब 726 पर पहुंच गया है। 726 पॉजिटिव करीब दो हजार सैंपल जांच में से आए हैं। इसके साथ ही पांच हजार का आंकड़ा एक माह पूरा होने से पहले ही क्रॉस हो गया है। अप्रेल की 22 दिनों में ही 5410 पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं अब तक मौत का आंकड़ा 33 हो चुका था, जिसमें से 32 मौतें सिर्फ अप्रेल माह तक की हैं। वहीं अन्य जिलों के दस मरीजों की मौत भी इस माह बीकानेर कोविड अस्पताल में हुई थी। ऐसे में बीकानेर को अब संभल जाना चाहिए। इस वक्त हर काम से जरूरी जीवन की रक्षा बन गया है।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
02 August 2023 03:22 PM